राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए कई प्रयास किए जाते हैं, ऐसी ही एक सुविधा के जरिए नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं सूचनाओं की पहुँच आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा Jan Soochna Portal Rajasthan की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से अब आम नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल पर वार्ड/पंचायतों मे क्रियान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे, इससे उन्हें इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
ऐसे में राज्य के नागरिक जो राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वह किस तरह पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे जन सूचना पोर्टल (Jan Soochna Portal Rajasthan) क्या है? पोर्टल के अंतर्गत शामिल विभाग, पोर्टल के लाभ, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया एवं शिकायत स्थिति आदि आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2025
राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा 13 सितंबर, 2019 को राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्थान जन सूचना पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं एवं सूचनाओं की जानकारी ऑनलाइन चेक करके उनका लाभ ले सकेंगे। राजस्थान जन सूचना के अधिकार के अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) को क्रियान्वित करता है, इस पोर्टल पर सरकार द्वारा लगभग 115 विभागों और 181 योजनाओं को जोड़ा गया है। जिससे अब राज्य के किसी भी सूचना को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को सरकारी विभागों या कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वह घर बैठे ही सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को इसमें रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पोर्टल पर सभी सेवाएं एवं सूचनाएं उपलब्ध होने से जान पहले नागरिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिससे उनका काफी समय भी बर्बाद होता था और कई बार जानकारी नहीं मिलने के कारण वह सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ से वंचित भी रह जाते थे। वहीँ , वहीं अब वह बिना किसी समस्या के एक ही जगह सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
शुरू किया गया | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा |
संबंधित विभाग | प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग |
वर्तमान वर्ष | 2025 |
माध्यम | ऑनलाइन प्रक्रिया |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
लाभार्थी | राजस्थान के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी सेवाओं की पहुँच आसानी से उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | jansoochna.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना 2025
जन सूचना पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
राजस्थान जन सूचना पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ एवं सुविधाओं की जानकारी निम्नलिखित है।
- जन सूचना पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाएं की पहुँच ऑनलाइन एक ही जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे ही सभी सेवाओं से जुडी सूचनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
- ऑनलाइन राज्य की सरकारी योजनों एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होने से नागरिकों को कहि और जाने की आवश्यकता नहीं होगी, इससे उनके समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- राजस्थान जन सूचना पोर्टल के माध्यम से सरकार और आम जनता के बीच कार्यों की सभी सुचना उपलब्ध होने से पारदर्शिता बनी रहेगी।
- जन सूचना ऐप के माध्यम से भी नागरिक अपने क्षेत्रवार जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
- इस ऐप को नागरिक गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑनलाइन जन सूचना पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध होने से भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी जैसी समस्या खत्म हो सकेंगी।
- राज्य के नागरिकों को यदि किसी भी विभाग के प्रति कोई शिकायत या समस्या होती है तो वह इसका समाधान प्राप्त करने के लिए जन सूचना पोर्टल पर अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा जन सूचना पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं सूचनाओं की जानकारी एक ही ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है। जिसके लिए पोर्टल के अंतर्गत सरकार द्वारा लगभग 115 विभागों और 181 योजनाओं को शामिल किया गया है, ऑनलाइन पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होने से जहाँ पहले नागरिकों को किसी भी विभाग की योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और कई बार जानकारी नहीं मिल पाने के कारण बहुत से पात्र नागरिक भी योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे, इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया।
इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक कुछ ही मिनटों में घर बैठे ही सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और आपको कही और जाने की आवश्यकता नही होगी यानी अब आपके समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी साथ ही पोर्टल पर सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होने से कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी जिससे पात्र नागरिकों को विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ उनका लाभ मिल सकेगा और योजनाओं में होने वाले भ्रष्टाचार और घोटालो को रोकने में भी मदद मिलेगी।
राजस्थान जन सूचना पोर्टल ऐसे करें यूज
राजस्थान जन सूचना पोर्टल को यूज करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले आप जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको बहुत से ऑप्शन मिलेंगे जैसे योजनाओं की जानकारी, पात्रता, योजना के लाभार्थी और योजना की पहुँच आदि।
- आप जिस भी विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आप उस विकल्प का चयन कर दें।
- ऑप्शन का चयन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ आपको विभाग और योजनाओं का चयन करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
जन सूचना पोर्टल में शामिल विभाग
जन सुचना पोर्टल के अंतर्गत राज्य के 115 विभागों को शामिल किया गया है, जिनमे से कुछ महत्त्वपूर्ण विभागों की जानकारी निम्नलिखित है।
- जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
- प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
- प्रशासनिक सूचना विभाग
- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग
- खान एवं भूविज्ञान विभाग
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- श्रम एवं रोजगार विभाग
- ऊर्जा विभाग
- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- सहकारिता विभाग
- आयोजन व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
- राजस्व विभाग (डिजिटल साइन जमाबंदी)
- स्कूल शिक्षा विभाग
- जन-आधार
- सामाजिक सुरक्षा छात्रवृत्ति
- राजस्थान किसा कर्ज मांगी योजना 2019
- विद्युत् निरीक्षक विभाग (ईआईडी) राजस्थान
- Litigation Information Tracking Evaluation System (LITES)
- नगरिय विकास एवं आवासन विभाग
- पी एम किसान सम्मान निधि योजना
- रोजगार (बेरोजगारी भत्ते की स्थिति)
- राजस्व न्यायालय प्रणाली
- राजस्थान पुलिस
- प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
- कृषि विभाग
- राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- पशुपालन
- उद्यान विभाग
- गोपालन विभाग
- राजस्थान कर बोर्ड
- ई उपापन
- देवस्थान विभाग
- राज्य बीमा और प्रावधायी निधि
- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
- उच्च और तकनीकी शिक्षा
- राज्य सूचना निदेशालय
- वन नीति की विभागीय जानकारी
- आपदा प्रबंधन और राहत की विभागीय जानकारी
- अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग की विभागीय जानकारी
- मत्स्य पालन विभागीय जानकारी
- होमगार्ड्स विभाग की विभागीय योजना
- भूजल की विभागीय जानकारी
- आयुर्वेद निदेशालय
- मुक्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना
- आबकारी विभाग
- लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन पत्र
- सीएडी बीकानेर की विभागीय जानकारी
- कोष एवं लेखा विभाग
- गर्भावस्था, बाल ट्रैकिंग और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणाली
- जैव ईधन की विभागीय जानकारी
- केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख जन-कल्याणकारी योजनाएं
इसे भी पढ़ें – राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2025
राजस्थान जन सूचना पोर्टल में शामिल योजनाएं/सेवाओं से जुड़े लिंक
राजस्थान सरकार द्वारा जन सूचना पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को उपलब्ध किया गया है, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है।
जन सूचना पोर्टल लिस्ट | लिंक |
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना | यहाँ क्लिक करें |
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी | यहाँ क्लिक करें |
एम.बी.एम (शौचालय लाभार्थी) | यहाँ क्लिक करें |
ई-पंचायत | यहाँ क्लिक करें |
सूचना का अधिकार | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी | यहाँ क्लिक करें |
आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी सूची | यहाँ क्लिक करें |
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद एवं भुगतान की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
सार्वजनिक वित्तरण प्रणाली (राशन) | यहाँ क्लिक करें |
अल्पकालीन फसली ऋण जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
विशेष योग्यजनों की जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
छात्रवृत्ति | यहाँ क्लिक करें |
श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
पालनहार योजना एवं लाभार्थी की जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
स्टेट रेजिडेंट डाटा रिपॉजिटरी (SRDR) | यहाँ क्लिक करें |
महात्मा गाँधी नरेगा श्रमिक जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान जन सुचना पोर्टल 2025 लिंक
गिरदावरी की नकल | यहाँ क्लिक करें |
ई-मित्र कियोस्कों की जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
खनन और डी एम् एफ टी | यहाँ क्लिक करें |
Forest Right Act, Community Forest Rights | यहाँ क्लिक करें |
बिजली के उपभोक्ता से संबंधित जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
पीएम किसान सम्मान निधि | यहाँ क्लिक करें |
विद्युत् निरीक्षक विभाग (ईआईडी) राजस्थान | यहाँ क्लिक करें |
Litigation Information Tracking Evaluation System (LITES) | यहाँ क्लिक करें |
राजस्व विभाग (डिजिटल साइन जमाबंदी) रेवेन्यू मैप | यहाँ क्लिक करें |
पोर्टल पर मौजूद योजनाओं की जानकारी एवं लिंक
जन सूचना पोर्टल पर मौजूद योजनाओं की जानकारी | लिंक |
संपर्क | यहाँ क्लिक करें |
रोजगार (बेरोजगारी भत्ते की स्थिति) | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान पुलिस | यहाँ क्लिक करें |
राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली | यहाँ क्लिक करें |
प्रशसनिक सुधार एवं समन्वय विभाग | यहाँ क्लिक करें |
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग | यहाँ क्लिक करें |
ड्राफ कण्ट्रोल ऑर्गनाइजेशन लाइसेंस एप्लीकेशन | यहाँ क्लिक करें |
बुनकर पंजीकरण आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन (को-ऑपरेटिव) | यहाँ क्लिक करें |
रीको पानी कनेक्शन (व्यावसायिक) के आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
कारीगर पंजीकरण आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
विधिक मापविज्ञान के आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
पर्यटन परियोजना स्वीकृति के आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
राज उद्योग मित्र के आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
पी.एच.इ.डी पानी कनेक्शन (व्यावसायिक) के आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
सड़क काटने की अनुमति आवेदन | यहाँ क्लिक करें |
एमएसएमई 1-6 लाइसेंस आवेदन की सूचना | यहाँ क्लिक करें |
सड़क काटने की अनुमति आवेदन | यहाँ क्लिक करें |
साझेदारी फर्म पंजीकरण आवेदन | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम | यहाँ क्लिक करें |
ई-मित्र प्लस | यहाँ क्लिक करें |
सिलिकोसिस रोगी सारांश रिपोर्ट | यहाँ क्लिक करें |
निदेशालय महिला अधिकारिता- जनउपयोगी सेवाएं | यहाँ क्लिक करें |
जीएसटी-वाणिज्यिक कर विभाग | यहाँ क्लिक करें |
समेकित बाल विकास सेवाएं | यहाँ क्लिक करें |
ई-वे बिल | यहाँ क्लिक करें |
अपने क्षेत्र के नक़्शे के बारे में जाने | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान कर बोर्ड | यहाँ क्लिक करें |
पशुपालन | यहाँ क्लिक करें |
स्वायत शासन विभाग | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan Jan Soochna Portal आवेदन प्रक्रिया
जन सूचना पोर्टल पर आवेदन के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- पोर्टल पर आवेदन के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Schemes के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको उस सर्विसे का चयन करना होगा, जिसमे आपको आवेदन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आप फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
- अब आखिर में दर्ज जानकारी की जांच करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपके राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, कैसे भरें, योग्यता, लाभ
जन सूचना पोर्टल से संबंधित जरुरी निर्देश
राजस्थान जन सूचना पोर्टल से संबंधित कुछ जरुरी दिशा-निर्देश की जानकारी इस प्रकार है।
- इस पोर्टल पर योजना के कई विकल दिए गए हैं, जिनका चयन करके योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- जन सूचना पोर्टल सूचना के अधिकार के अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) के अंतर्गत संचालित किया जाता है।
- आम नागरिकों को राजस्थान जन सूचना पोर्टल से किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए एसएसओ आईडी की आवश्यकता नहीं होगी।
- पोर्टल पर टोल फ्री नंबर: 18001806127 के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- जन सूचना पोर्टल की तरह योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए ई मित्र प्लस मशीन और जन सूचना मोबाइल ऐप भी लॉच किया गया है, जिनके माध्यम से नागरिक ऐप डाउनलोड करके जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- राज्य के नागरिक ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान जन सूचना शिकायत पंजीकरण ऑनलाइन प्रक्रिया
राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर किसी भी तरह की समस्या होने पर आवेदक ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कर सकते हैं, इसके लिए आप यहाँ बताए स्टेप्स को फॉलो करें।
- शिकायत पंजीकरण के लिए आवेदक सबसे पहले जन सूचना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको File a Complaint दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नई वेबसाइट खुल जाएगी, यहाँ आपको इस वेबसाइट का होम पेज में शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब नए पेज में विभाग द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए कुछ निर्देश दिए गए होंगे, यहाँ आपको दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर रजिस्टर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- यहाँ आप मोबाइल नंबर भरकर Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर दें, इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर वेरिफाई कर दें।
- अब आप फॉर्म में अपना नाम भरकर शिकायत विवरण में जो भी आपकी शिकायत है उसे भर दें।
- इसके बाद आपको जिस योजना से जुडी शिकायत है आपको उसके दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सारी जानकारी भरकर आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह पोर्टल पर आपके शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जन सूचना पोर्टल शिकायत पंजीकरण स्थिति ऐसे जांचे
जिन नागरिकों द्वारा पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण किया गया है, वह अपनी शिकायत के स्थिति की जांच भी ऑनलाइन कर सकेंगे, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- शिकायत पंजीकरण स्थिति की जांच के लिए आवेदक सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखें का विकल्प मिलेगा, आपको उसपर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहाँ आपको फॉर्म में अपनी ग्रीवेंस आईडी या शिकायत दर्ज करते समय जो अपने मोबाइल नंबर दर्ज किया था उसे दर्ज करना होगा।
- अब दिए गए कैप्चा कोड को भरकर View के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत से जुडी आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस तरह आप अपने शिकायत स्थिति की जांच कर सकेंगे।
जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की पात्रता ऐसे देखें
- जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की पात्रता देखने के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको योजना की पात्रता के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको योजना की पात्रता के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी योजनाओं की सूची खुलकर आ जाएगी।
- आप इस सूची में किसी भी योजना की पात्रता देख सकते हैं।
Rajasthan Jan Soochna App Download कैसे करें?
आवेदक जन सूचना ऐप डाउनलोड करके भी पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
- अब प्ले स्टोर में सर्च के बॉक्स में जन सूचना राजस्थान ऐप टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर जन सूचना ऐप का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप Install के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद मोबाइल ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- इस ऐप को ओपन करके आप जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
पोर्टल पर विभाग की सूची ऐसे देखें
- जन सूचना पोर्टल पर विभाग की सूची देखने के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट का विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Department का विकल्प मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको सभी विभागों की लिस्ट देखने को मिल जाएगी, आप जिस भी विभाग की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- इस तरह आपके पोर्टल पर विभाग की सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Jan Soochna Portal योजनाओं की जानकारी ऐसे प्राप्त करें
- जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट का विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको योजनाओं की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी योजनाओं की सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आप सूची में जिस भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उसकी जानकारी देख सकते हैं।
- इस तरह आप योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी ऐसे देखें
योजना के लाभार्थियों की जानकारी देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- लाभार्थियों की जानकारी देखने के लिए आवेदक सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Hear for Scheme का लिंक मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपके सामने योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- जिसके बाद आप लाभार्थी लिस्ट में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
योजनाओं की पहुँच कैसे जाने?
- योजनाओं की पहुँच जानने के लिए सबसे पहले आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको योजनाओं की पहुँच का ऑप्शन मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको उस विभाग और योजना का चयन करना हैं जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
- अब आपके सामने डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आप लिस्ट में अपने जिले का विवरण देख सकते हैं या ऊपर दिए गए सर्च बार में अपने जिले का विवरण देख सकते हैं।
- इस तरह आपके योजनाओं की पहुँच देखे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Jan Soochna स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट ऐसे देखें
- जन सूचना स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज में आपको Helpdesk के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सभी स्कीम्स के नोडल अधिकारीयों की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

- यहाँ आप सूची में नोडल ऑफिसर का संपर्क विवरण प्राप्त कर सकेंगे।
- इस तरह आपके नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजस्थान जन सूचना पोर्टल सर्कुलर डाउनलोड प्रक्रिया
पोर्टल पर सर्कुलर डाउनलोड करने के लिए आवेदक यहाँ बाते गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक राजस्थान जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको Circular का विकल्प मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सर्कुलर की सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आपको अपनी आवश्यकतानुसार सर्कुलर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सर्कुलर पीडीएफ फॉर्मट में खुलकर आ जाएगा।
- यदि आप सर्कुलर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
जन सूचना पोर्टल फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
जन सूचना पोर्टल से संबंधित किसी भी तरह का फीडबैक दर्ज करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Feedback का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब फीडबैक दर्ज करने के लिए आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में जो भी फीडबैक दर्ज करना चाहते हैं, उसे दर्ज करना होगा।
- फीडबैक भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस तरह आपके पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।