Birth Certificate ID Kaise Banaye: आज के समय हर व्यक्ति के पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड और पैनकार्ड जैसे दस्तावेज जितने महत्त्वपूर्ण हो गए हैं उतना ही महत्वपूर्ण किसी परिवार में बच्चे के जन्म पर उसका जन्म प्रमाण पत्र हो बन गया है। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र न केवल उसके स्कूल में एडमिशन के समय बल्कि आगे चलकर उसे स्कॉलरशिप या अन्य जरूरी लाभ प्राप्त करने में भी उपयोगी होता है।
ऐसे में बच्चे के जन्म पर 21 दिनों के भीतर उसका प्रमाण पत्र बनाना होता है, जिसके लिए आप माता-पिता Birth & Registration ID की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, तहसील या नगर निगम कार्यालय से भी इसे बनवा सकते हैं।
ऐसे में यदि आप भी अपने बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आप किस तरह जन्म प्रमाण पत्र आईडी (Birth Certificate ID Kaise Banaye) के लिए अप्लाई कर सकेंगे? इसके लिए आपको किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और जन्म प्रमाण पत्र के क्या-क्या फायदे होते हैं। इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।
Birth Certificate ID Kaise Banaye
बर्थ सार्टिफिएट आईडी वह जरूरी दस्तावेज है जिसके आधार पर आप अपने जन्म से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा आज के समय कई हॉस्पिटल जहां बच्चे का जन्म हुआ है वह भी प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त ऑफलाइन माध्यम से भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आसानी से किया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी दस्तावेजों को बनवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है, तो चलिए जानते हैं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी।

आर्टिकल का नाम | Birth Certificate ID Kaise Banaye |
जारी किया जाता है | नगर निगम या नगर परिषद, तहसील स्तर पर तहसीलदार और गांव में ग्राम पंचायत कार्यालय |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन/ ऑफलाइन दोनों |
आवेदन का समय | बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर |
आधिकारिक वेबसाइट | https://crsorgi.gov.in/ |
Also Read: प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2025
बर्थ सर्टिफिकेट की विशेषताएं
- बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जन्म से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित किया जा सकता है।
- इस प्रमाण पत्र का उपयोग आप अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए कर सकते है।
- जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अन्य सरकारी दस्तावेजों या नौकरी के लिए आवेदन के समय पड़ सकती है।
- यदि आप कहीं कोई संपत्ति लेते हैं या आपके नाम पर आपके विरासत की संपत्ति होने वाली है तो आपको दस्तावेज के तौर पर वहां अपना जन्म प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
- यह पहचान के झूठे दावे या चोरी को रोकने में भी मदद करता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बच्चे के जन्म का प्रमाण जो अस्पताल द्वारा दिया हो
- बच्चे का नाम
- एड्रेस प्रूफ
- शपथ पत्र यदि आप बच्चे के जन्म के एक साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हो
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Birth Certificate ID Kaise Banaye
अगर आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप यहां बताए गए स्टेप्स को पढ़कर बर्थ सर्टिफिकेट आईडी के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- इसके लिए सबसे पहले आप Birth & Registration ID की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको login डैशबोर्ड में नीचे General Public Sign Up का विकल्प मिलेगा, जिसपर आप क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर Register के बटन पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपको पोर्टल के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगी।

- अब होम पेज पर आप अपने आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर लें।
- इसके बाद अगले पेज में आपको Apply for Birth Registration का विकल्प मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहां आपको फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर उसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आखिर में सारी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इतना होने के बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त हो जाएगी, रसीद मिलने के बाद आपको इसमें मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी को अटैच करना होगा।
- दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करने के बाद आपको इन्हे अपने जिले के संबंधित विभाग में जाकर जमा करवाना होगा और वहां से इसकी रसीद प्राप्त करनी होगी।
- इस तरह आपके बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन
बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के यदि आप ऑनलाइन आवेदन नही करना चाहते हैं तो आप यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेस्प को पढ़कर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको नगर निगम या नगर पालिका विजिट करके जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- यदि आपका बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो अस्पताल कर्मचारी आपको खुद ही आवेदन फॉर्म प्रदान कर देगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ जिस कार्यालय से आपने फॉर्म प्राप्त किया है उसमे आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
- इसके बाद रजिस्टर में जन्म के सभी रिकॉर्ड्स जैसे जन्मतिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, अस्पता का नाम आदि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- जिसके बाद कार्यालय द्वारा सभी रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन हो जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
- जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 15 से 20 दिनों बाद आपके रजिस्टर पते पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा, या फिर आप कार्यालय में जाकर स्वयं से भी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Birth Certificate विलंब शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के समय आवेदक से नाममात्र शुल्क लिया जाता है, हालांकि यदि आप जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण में देरी करते हैं तो आपको अलग-अलग शुल्क देना पड़ सकता है। जैसे अगर आप 21 दिनों के बाद और 30 दिनों के भीतर तो आपको दो रूपये शुल्क देना होगा। वहीं यदि आप 30 दिनो के बाद और एक वर्ष के भीतर पंजीकरण करते हैं तो आपको प्राधिकरण से लिखित अनुमति और एक शपथ पत्र की आवश्यकता होगी, जिसमे आपको 5 रूपये विलंब शुल्क देना होगा। यदि आप एक वर्ष से चूक जाते हैं तो आपको सत्यापन के लिए सभी दस्तावेज मजिस्ट्रेट के पास जमा करने होंगे और 10 रूपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।